5 अक्टूबर 2025 रविवार की कुछ महत्वपूर्ण खबरें इस प्रकार हैं/रिपोर्ट स्पर्श देसाई
5 अक्टूबर 2025 रविवार की कुछ महत्वपूर्ण खबरें इस प्रकार हैं/रिपोर्ट स्पर्श देसाई
•देश (राष्ट्रीय खबरें):
-मौसम की चेतावनी:
मौसम विभाग के अनुसार उत्तर-भारत के अधिकांश हिस्सों जिनमें उत्तर प्रदेश,उत्तराखंड,हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा और राजस्थान शामिल हैं। उन जगहों पर आज 5 अक्टूबर बारिश की संभावना है। दिल्ली- एनसीआर में भी कुछ जगहों पर गरज-चमक के साथ बारिश और आंधी-तूफान का अलर्ट है।
•अन्य राष्ट्रीय घटनाक्रम:
-छिंदवाड़ा में 10 बच्चों की मौत के बाद बड़ी कार्रवाई की गई है। खांसी की दवाई लिखने वाले डॉक्टर को गिरफ्तार किया गया है।
-हिमाचल प्रदेश में आज और कल भारी बारिश का पूर्वानुमान है। IMD ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।
- सोनम वांगचुक की रिहाई की मांग वाली याचिका पर सुप्रीम कोर्ट 6 अक्टूबर को सुनवाई करेगा।
-ब्रिटेन के प्रधानमंत्री किएर स्टार्मर 8 अक्टूबर को दो दिवसीय दौरे पर भारत आएंगे।
•मुंबई और महाराष्ट्र:
-महापूर और ढगफुटी (बाढ़ और बादल फटने): मराठवाडा सहित राज्य में महापूर व ढगफुटी को 'गंभीर नैसर्गिक आपदा' घोषित करने के लिए एक याचिका दायर की गई है।
- शिधावाटप (राशन) दुकानें:
राज्य सरकार ने मुंबई क्षेत्र के लिए नई शिधावाटप (राशन) दुकानों को मान्यता देने के नियमों में करीब 45 साल बाद बदलाव करने का फैसला लिया है।
-मुंबई लोकल ट्रेन: वेस्टर्न रेलवे ने माहिम और शांताक्रुज स्टेशन के बीच शनिवार-रविवार की रात को ब्लॉक घोषित किया गया है। लोकल ट्रेन की भीड़ के कारण एक सुरक्षाकर्मी की जान जाने की खबर है।
-मौसम:
अरब सागर में उठे चक्रवात के कारण महाराष्ट्र के समुद्र तटों पर अलर्ट जारी किया गया है। 5 से 7 अक्टूबर के बीच भारी बारिश की भी आशंका है।
-फिल्म:
मशहूर अभिनेत्री और नृत्यांगना संध्या शांताराम का 94 वर्ष की आयु में निधन हो गया।
-मंदिरों की ज़मीन:
महाराष्ट्र सरकार ने मंदिरों की हड़पी गई जमीनों पर सर्वे कराने और एंटी लैंड ग्रबिंग एक्ट के तहत कब्जा की गई जमीनों को छुड़ाने का सख्त निर्णय लिया है।
-प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी:
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 8 और 9 अक्टूबर को नवी मुंबई स्थित दी. बा.पाटिल हवाई अड्डे का नामकरण करने हेतु मुंबई आ रहे हैं।
•दिल्ली:
- मौसम की चेतावनी:
दिल्ली-एनसीआर में आज (5 अक्टूबर) कुछ स्थानों पर गरज-चमक के साथ बारिश और आंधी-तूफान का अलर्ट है। लोगों को गर्मी और उमस से राहत मिल सकती है। मौसम विभाग ने 6 अक्टूबर के लिए येलो अलर्ट जारी किया है, जिसमें 24 घंटे बारिश होने और तेज हवाएं चलने की संभावना है।
- तापमान:
अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस तक रहने की संभावना है । ◆Today's News by √•News Nasha24•
Comments
Post a Comment